Ranchi News: जन शिकायत शिविर में पांच मामलों का निष्पादन
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को नगड़ी थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दो मोबाइल चोरी, चार भूमि विवाद और तीन अन्य मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इनमें दो मोबाइल चोरी, एक भूमि विवाद और दो अन्य मामलों का समाधान किया गया। वहीं शेष मामलों में जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बुढ़मू थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित शिविर में डीएसपी मुख्यालय-2 अजय आर्यन, एसआई यशराज सिंह, एसआई भावेश रवानी, एसआई सत्येंद्रनारायण चौबे, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.