Ranchi News: जन शिकायत शिविर में चार मामलों का मौके पर निपटारा
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: कांके,प्रतिनिधि। कांके थाना परिसर में बुधवार को ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में जन शिकायत समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में आठ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी थीं। वहीं, पिठोरिया थाना में थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित शिविर में चार आवेदन मिले। इनमें दो मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि दो मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। यहां भी अधिकतर शिकायतें जमीन विवाद से संबंधित थीं। मौके पर कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार, पुलिस पदाधिकारी प्रकाश रजक, सतीश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.