Ranchi News: जन जागृति युवा मंच काली पूजा का करेगा आयोजन
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। जन जागृति युवा मंच, मां भद्रकाली नव भारती क्लब की बैठक सोमवार को रातू रोड के मंदिर परिसर में हुई। बैठक में काली पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। पूजा के दौरान संध्या महाआरती एवं दस हजार श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग के वितरण को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आदित्य मोनू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा पंडाल के आसपास मनोहारी विद्युत सज्जा पर भी चर्चा हुई। बैठक में दीपक यादव, मनोज, बाबू यादव, संतोष, सुनील कुमार वर्मा, मनीष यादव, राजेंद्र वर्मा, छोटू, उदय यादव, महेश कुमार, मधुरेंद्र कुमार सिंह, अंकित, सुनील, पंकज, नीरज यादव, अमरजीत राय, सोनू यादव, दीपक कुमार एवं अन्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक तीन दिवसीय मेले पर चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.