Ranchi News: जन्माष्टमी पर इस्कॉन द्वारा भागवत कथा 30 से
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची। इस्कॉन रांची द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इटकी रोड के कटहल मोड़ के पास 30 अगस्त से 3 सितंबर तक पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक भक्त लीलापुरुषोत्तम प्रभु प्रवचन देंगे। 4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 108 द्रव्यों से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक और 1008 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भंडारे से सजे इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.