रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी जमीन का जनहित में उपयोग करने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या 46 के कुसई मौजा में कैसर-ए-हिंद की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियंत्रण शाखा को जमीन के विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस जमीन पर वेंडिंग जोन, व्यावसायिक दुकानें और जनकल्याणकारी योजनाएं विकसित करने की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने स्थानीय आबादी, लोगों की जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखकर योजना बनाने को कहा। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आजीविका के अवसर पैदा करना है। जमीन के विकास से पहले स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा।

नदी किनारे सुविधाओं और पाथवे की योजना नदी किनारे बनेगा पा...