Ranchi News: जनसहयोग से बेड़ो मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार की शुरुआत
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उपेक्षित बेड़ो मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का कार्य ग्रामीणों के जनसहयोग से शुरू हो गया है। इस पहल के तहत अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए धूप और बारिश से बचाव हेतु शवदाह शेड, लकड़ी की व्यवस्था, स्नानागार और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अब तक मुक्तिधाम में इन सुविधाओं के अभाव के कारण हर मौसम में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय युवाओं की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से सबसे पहले मुक्तिधाम परिसर में मोरम बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। साथ ही उन्होंने इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.