रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की रांची जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक शुक्रवार को गुटूवा तालाब के पास जिला अध्यक्ष गुना भगत की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला प्रवक्ता महावीर साहू ने किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की विचारधारा को रांची की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। जनसरोकार के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। जिला अध्यक्ष गुना भगत ने सभी पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से पूरे राज्य में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बैठक में रतिया गंझू...