Ranchi News: जनप्रतिनिधियों से निराश ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। दो सांसद और दो विधायकों के विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र की सीमा में आने वाली इटकी मोड़ से पुरियो गांव तक करीब छह किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण के लिए आखिरकार ग्रामीणों को खुद मैदान में उतरना पड़ा। वर्षों से बदहाल इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज डोमर टोली के सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान और आपसी चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों के इस रवैये से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश नहीं देने देंगे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.