रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय कांके में मंगलवार को अंचल अधिकारी अमित भगत की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि सुधार और शुद्धि पत्र (करेक्शन स्लिप) से संबंधित 51 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 47 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर आवेदकों को राहत दी गई। जनता दरबार में मेढ़ी मौजा के रैयत आनंद की 13.60 एकड़, कनादू मौजा के जियाउद्दीन अंसारी की 1.50 एकड़ और हेठकोनकी मौजा के राजू उरांव की 1.50 एकड़ भूमि से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। वर्षों से लंबित मामलों के निष्पादन पर रैयतों ने अंचल अधिकारी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार से राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आई है और लोगों को अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...