Ranchi News: जनता के सुख-दुख में शामिल हों : के राजू
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि पंचायत कमेटियों को पूरे वर्ष जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कामकाज की समीक्षा हर तीन महीने में होगी। बूथ से लोकसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर चर्चा हुई। कम पदाधिकारियों की उपस्थिति पर बंधु तिर्की ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिम्मेदारी लेने वाले पदाधिकारियों को सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने की बात कही।
टीम भावना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.