रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड प्रांत के प्रांतीय कार्यालय भवन में प्रांत अध्यक्ष सूदन मुंडा की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा, भारत माता, भगवान रामचन्द्र, बालासाहेब देशपांडे तथा श्रद्धेय जगदेव राम उरांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सम्पन्न जनजाति सुरक्षा मंच के जनजाति सांस्कृतिक समागम की विस्तृत समीक्षा की गई। इसे जनजातीय समाज के सांस्कृतिक जागरण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण तथा संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक आयोजन बताया। साथ ही कार्यक्रम में झारखंड प्रांत की उल्लेखनीय सहभागिता के साथ भविष्य में ऐसे आयोजनों में और अधिक प्रभावी ...