Ranchi News: जगन्नाथ मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, निविदा जारी
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति ने परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लगाने की निविदा (टेंडर) जारी की है। इसके तहत प्रतिष्ठित कंपनियों और सिस्टम इंटीग्रेटर्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निविदा के अनुसार, मंदिर परिसर में 24 घंटे निगरानी के लिए 32 हाई-क्वालिटी आईपी-आधारित (न्यूनतम 4एमपी) कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें 90 दिनों का वीडियो स्टोरेज होगा। इस एआई आधारित सिस्टम में साइबर सिक्योरिटी फीचर्स भी होंगे। सफल वेंडर को दो साल की मुफ्त वारंटी व मेंटेनेंस देनी होगी, जबकि अगले तीन वर्षों के लिए वार्षिक रखरखाव शुल्क कोटेशन में देना होगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल न्यूनतम दर ही नहीं, बल्कि तकनीकी गुणवत्ता और अनुभव के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.