रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मेला परिसर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी के चार स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामकुम बाजार के पास रांची-टाटा रोड पर वाहन जांच के दौरान एक बस में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर 19 वर्षीय शिवा सिंह, 20 वर्षीय किशोर सिंह, 22 वर्षीय धर्म सिंह और 22 वर्षीय सुभाष सिंह भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने जगन्नाथपुर मेला से मोबाइल चोरी कर टाटा के रास्ते पुरुलिया स्थित अपने घर लौटने की बात स्वीकार की। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...