Ranchi News: जगन्नाथपुर में युवक की गर्दन रेत कर हत्या, झोपड़ी से मिला शव
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर में योगदा सत्संग कॉलेज के पास झोपड़ी में रहने वाले 28 साल के युवक पवन सिंह की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक का गुप्तांग भी काट दिया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को झोपड़ी से पवन सिंह का शव बरामद किया। वह गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, जिस झोपड़ी से पवन का शव मिला, उसका दरवाजा पिछले दो दिन से बंद था। मामले की जानकारी होने पर मृत युवक की बहन प्रीति कुमारी परिजनों के साथ दिन में रिम्स पहुंची। उसकी लिखित शिकायत पर महिला सीमा देवी समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। बताया गया है कि पहले से विवाहित सीमा देवी उसके भाई को अपने साथ रखती थी। सीमा देवी द्वारा दूसरे युवकों से बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.