रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बुधवार देर रात एक विशालकाय जंगली हाथी ताम्बा बड़काटोली गांव में घुस गया और किसान मनसिद्ध पहान के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया। हाथी के हमले से घर में रखा पलंग सहित कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में करीब 25 से 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घर गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट:

परिवार की समस्या परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाथी अचानक घर के पास पहुंच गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले हाथी ने मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई घटना से परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई। मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद बारिश के मौसम में परिवार के सामने ...