Ranchi News: जंगली हाथी के हमले में घायल महिला को पांच हजार मुआवजा
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सुरसू पंचायत के वन बरवाडीह गांव में जंगली हाथी के हमले में घायल महिला दशमी देवी को वन विभाग ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी वनपाल नितिन गुप्ता ने इलाज के दौरान उन्हें तत्काल 5,000 रुपये की सहायता राशि दी। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वन विभाग ने हाथियों से बचाव के लिए इरबाडीह, सिंगारी, बंधुवाडीह और वन बरवाडीह गांव के ग्रामीणों के बीच टॉर्च और पटाखों का वितरण भी किया। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम दशमी देवी सुरसू से पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में जंगली हाथी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सुरसू में जंगली हाथी के हमले में महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.