Ranchi News: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, रिम्स रेफर
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी और बेड़ो थाना क्षेत्र में दो जंगली हाथियों के प्रवेश से शनिवार से अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पर वन विभाग और हाथी भगाओ दस्ता सक्रिय हुआ। टीम ने पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को कैरो गांव से दूर सिंगर सरई के जंगल की ओर खदेड़ा। रविवार शाम करीब 6:30 बजे बलरामपुर जंगल में एक हाथी ग्रामीणों की भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। भागने के दौरान सूंढ़ की चपेट में आने से पहाड़ कंडरिया निवासी 55 वर्षीय कोनरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वनकर्मियों ने उन्हें सीएचसी बेड़ो पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, वनपाल इंद्रजीत कुमार ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब नहीं जाने और उनकी मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि हाथी जंगल में डेरा डाले हैं और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.