रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और झारखंड प्रगतिशील यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ट्रैफिक एसपी से मुलाकात कर शहर में लघुभार वाहनों के प्रवेश निषेध की समय-सीमा में बदलाव की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि इस विषय पर नगर निगम, वरीय अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ संयुक्त रूप से निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में विक्रम सिंह, राजकिशोर सिंह, रविंद्र दुबे, दीपक सिंह, सुनील सिंह चौहान, एसबी सिंह, विकास मंडल और कल्याण मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मालवाहक वाहनों पर रोक से परिवहन व्यवसाय हो रहा प्रभावित : एसोसिएशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...