Ranchi News: छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के कांटाटोली हरिजन बस्ती में छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला समेत परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में मालती देवी ने नमन रंजन, नवीन रंजन, प्रकाश, रिया, शिया और ऋषि के विरुद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मालती ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनकी नतनी काम से दुकान गई थी। वहां से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और अभद्र व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर आरोपियों युवती की नानी, पुत्री और युवती को ऑटो से खींचकर मारपीट की। इस घटना में कई लोगों को चोटें भी आयी। जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.