रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के छापर गढ़ा जंगल, मासू के समीप गुरुवार को करीब 35-40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या करीब 10 से 15 दिन पहले किए जाने की आशंका है। शव काफी सड़-गल चुका है, जिससे चेहरे की पहचान करना मुश्किल हो गया है। महिला बादामी रंग की छींटदार साड़ी और हरे रंग का ब्लाउज पहने थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला के लापता होने की जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास के क्षेत्र से इस हुलिए की कोई महिला पिछले दिनों से लापता है तो इसकी सूचना तत्काल बेड़ो थाना पुल...