रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्प्रिंगडेल पतिलक स्कूल, खेलगांव खटंगा में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों के सम्मान में इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अर्चना राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद हेड बॉय, हेड गर्ल सहित अन्य छात्र पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। प्रधानाचार्या अर्चना राठौर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...