Ranchi News: छात्र कोर्ट का चक्कर लगाने को मजबूर : अजय साह
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि हेमंत सरकार में छात्रों की पढ़ाई से ज्यादा समय अदालतों के चक्कर लगाने में बीत रहा है। कोई परीक्षा कराने के लिए कोर्ट जा रहा है, तो कोई परीक्षा रद्द कराने के लिए। कहीं प्रश्नपत्र में त्रुटि है, कहीं परिणाम में गड़बड़ी और कहीं पूरी प्रक्रिया ही विवादों में घिरी हुई है। विरोध की आवाज उठाने वाले छात्रों पर मुकदमों का बोझ अलग है। मेहनत के बाद भी परिणाम व्यवस्था की मनमानी पर निर्भर हो जाए, तो छात्रों में परीक्षा की तैयारी और अपने भविष्य को लेकर उत्साह खत्म होना स्वाभाविक है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बढ़ गया झमेला, JPSC वाले फैसले पर हाई कोर्ट ने लगा दी रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.