Ranchi News: छात्र आंदोलन को लेकर विशेष शाखा का अलर्ट
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी व जेएसएससी के मुद्दे पर छात्र आंदोलन को लेकर विशेष शाखा ने अलर्ट जारी किया है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर एसएसपी समेत सभी रेल एसपी व जिलों के एसपी को पत्राचार कर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष शाखा के द्वारा छात्र आंदोलन की सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर सक्रिय खातों की पहचान भी की जा रही है। विशेष शाखा को जानकारी मिली है कि छात्रों का आंदोलन नया मोड़ ले सकता है। छह अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी बड़ी संख्या में छात्रों के रांची पहुंचने और विधानसभा घेराव में शामिल होने का अंदेशा है। यह भी पढ़ें- छात्र समन्वय समिति ने 3 अगस्त को छात्र जन आक्रोश महारैली का किया ऐलान इसे लेकर छात्रों की तैयारियों पर जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.