Ranchi News: छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर छह कोचिंग संस्थानों पर नोटिस
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने शीर्ष कोर्ट के आदेश के आलोक में विद्यार्थियों की सुरक्षा और भवन उपविधियों के कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए शहर के कोचिंग संस्थानों की सघन जांच शुरू की। गुरुवार को नगर निवेश शाखा ने हरिओम टावर और ली डिजायर कॉम्प्लेक्स में संचालित विभिन्न कोचिंग व प्रशिक्षण संस्थानों की जांच की। नियमों के उल्लंघन पर छह संस्थानों के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया। निगम ने कहा कि कोचिंग संस्थानों को निर्धारित मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए ही संचालित होने दिया जाएगा। निगम ने कहा है कि स्वीकृत व्यावसायिक भवनों में चल रहे कोचिंग संस्थानों को फायर एक्जिट, वैध फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज व सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है。
तीन दिन का समय, फिर करेंगे सील नोटि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.