Ranchi News: छात्रा को अगवा करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी निवासी 12वीं की छात्रा को रविवार सुबह अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि लालपुर पुलिस ने आरोपी गोलू कुमार को समय रहते गिरफ्तार कर लिया। गोलू बिहार के भोजपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह रांची में किराये के मकान लेकर रह रहा है। इस मामले में छात्रा ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। छात्रा की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह रविवार की सुबह आठ बजे करमटोली से जेल चौक होते हुए लालपुर स्थित एक संस्थान में कोचिंग के लिए जा रही थी। करमटोली से जेल चौक के बीच एक व्यक्ति बाइक से पहुंचा और उन्हें जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस क्रम में आरोपी ने उसका बाल पकड़कर खींचा और गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.