Ranchi News: छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर चाणक्य पब्लिक स्कूल, लोधमा की छात्राओं ने गुरुवार को लोधमा थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने खुद मेहनत कर राखियां तैयार की थीं। थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधने के दौरान भावनात्मक माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने कर्तव्य पर तैनात रहकर समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। उनके प्रति सम्मान और आभार जताने के उद्देश्य से छात्राओं ने यह पहल की। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया थाना में पुलिस कर्मियों को छात्राओं ने बांधी राखी यह भी पढ़ें- Auraiya N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.