Ranchi News: छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 256 विद्यार्थी
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस और जेए रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से रविवार को हाजी एहसान अंसारी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में नामांकन के लिए 256 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बीएमएलटी, डीएमएलटी, ओटी, ईसीजी, ऑप्थाल्मिक, क्रिटिकल केयर, रेडियो इमेजिंग, एनेस्थीसिया और ड्रेसर पाठ्यक्रमों में छात्रवृत्ति के माध्यम से नामांकन दिया जाएगा। इसके अलावा फार्मेसी के बीफार्म और डीफार्म पाठ्यक्रम में भी छात्रवृत्ति के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा। छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल संचालन में संस्थान की सचिव जीनत कौशर, डॉ. नजनीन कौशर, डॉ. शाहीन कौशर, डॉ. मनोज, आशुतोष, शकील परवेज, कलाम और पवन यादव समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.