रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुर्गी बाजार स्थित खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में छाता ब्रदर्स खूंटी ने बीबीएस तेतर टोली को शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब जीत लिया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और एक खस्सी पुरस्कार दिया गया। फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक एक-दूसरे को गोल करने से रोके रखा। इसके बाद शूटआउट में खूंटी की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें निखारने की जरूरत है। ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल भावना व आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी ...