Ranchi News: छाता नदी मोड़ पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-कर्रा पथ पर छाता नदी मोड़ के समीप शुक्रवार को एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में ऑटो चालक संजय नाग, निवासी बारकूली, बुधुआ उरांव निवासी रायसिमला, सुशील धान निवासी बालो तथा देवकी आईन्द व फूलो आईन्द, दोनों निवासी टाटी गांव शामिल हैं। ऑटो चालक संजय नाग ने बताया कि वह तोरपा से बारकूली जा रहा था। छाता नदी के पास अचानक एक बछड़ा दौड़कर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.