Ranchi News: छह माह में अर्जित किया 2,318.57 करोड़ का राजस्व
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4,500 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि में 2,318.57 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह वार्षिक लक्ष्य का लगभग 51.5 प्रतिशत है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में ही विभाग ने आधे से अधिक लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है। शेष छह माह में लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विभाग को लगभग 2,181 करोड़ रुपये का और राजस्व अर्जित करना होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राजस्व संग्रह की गति बनाए रखने तथा अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी प्रयास किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.