Ranchi News: छड़ लदा ट्रक और चालक लापता
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बालसोकरा निवासी वाहन मालिक अब्दुल्लाह अंसारी का छड़ लदा ट्रक और उसका चालक कमलेश कुमार 23 अगस्त की सुबह से लापता हैं। चालक से संपर्क नहीं होने पर वाहन मालिक ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना देकर ट्रक और चालक की जल्द तलाश करने की मांग की है। बताया गया कि ट्रक 17 अगस्त को बालसोकरा से बंगाल के लिए रवाना हुआ था। 21 अगस्त की रात पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित श्याम स्टील इंडस्ट्रीज से छड़ लोड करने के बाद ट्रक कानपुर के लिए निकला था। 22 अगस्त की रात तक वाहन मालिक की चालक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 23 अगस्त की सुबह चालक का मोबाइल बंद मिला और ट्रक में लगा जीपीएस भी बंद हो गया।
घटनाक्रम की जानकारी ट्रक का अंतिम जीपीएस लोकेशन पश्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.