रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। छठ महापर्व को लेकर बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित डुकु तालाब घाट को तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को नवल किशोर सिंह की देखरेख में घाट की साफ-सफाई कराई गई। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के निर्देश पर यह पहल की गई है। रविवार दोपहर तक घाट को पूरी तरह साफ-सुथरा और व्यवस्थित कर दिया जाएगा, ताकि व्रती स्वच्छ वातावरण में अपना अनुष्ठान पूरा कर सकें। यह भी पढ़ें- Simdega News: छठ घाटों को सुरक्षित व तैयार करने में जुटे लोग उन्होंने बताया कि छठ पूजा महोत्सव के दौरान डुकु तालाब के ...