Ranchi News: छठ पर मां की ममता और आस्था खींच लाई रांची
रांची, नवम्बर 11 -- Ranchi News: रांची। पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले लोगों को छठ पर्व की असीम आस्था और मां की ममता एक बार फिर अपनों के बीच खींच लाई है। कोई लंदन से रांची पहुंचा है, तो कोई ट्रेन का टिकट कन्फर्म न होने पर दिल्ली से अपनी गाड़ी से ही रांची के लिए निकल पड़ा है। किसी ने फ्लाइट का टिकट लिया, ताकि महापर्व पर परिवार के साथ समय बिता सके। बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए मां के 36 घंटे के निर्जला व्रत से जुड़ी भावनाएं, सफर की हर कठिनाई से बड़ी साबित हो रही हैं। घर लौट रहे लोगों की चाहत है कि वे पूजा की तैयारियों में मां का हाथ बटाएं और पूरे परिवार के साथ घाट पर अर्घ्य देने जाएं। वहीं, घर लौट रहे युवाओं के लिए यह अपनी परंपराओं से जुड़ने और अगली पीढ़ी को उनसे परिचित कराने का बेहतरीन अवसर भी है। उनका कहना है कि हर त्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.