Ranchi News: छठ घाटों पर सफाई, सुरक्षा व रोशनी व्यवस्था समय पर करें : डीसी
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। छठ महापर्व पर व्रतियों व श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, जल की स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कांके डैम, हटनिया तालाब (मछली घर), चड़री तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और बटन तालाब (डोरंडा) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.