रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा, कानून व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। छठ में घाटों पर एनडीआरएफ व गोताखोर तैनात होंगे। तालाबों में बांस की बैरिकेडिंग कराई जाएगी। छठ घाटों पर तैराकी प्रतिबंधित रहेगी। यह निर्देश शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक में दिए। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने और सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उपायुक्त ने नगर निगम को सभी प्रमुख तालाबों और छठ घाटों का पहले से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित पहुंच मार्ग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को...