Ranchi News: छठ घाटों की समस्याएं लेकर डीसी से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। छठ पूजा की तैयारियों और घाटों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने अपने-अपने छठ घाटों से जुड़ी समस्याओं को रखा और बेहतर व्यवस्था कराने का आग्रह किया। डीसी ने प्रतिनिधियों को बताया कि छठ घाटों की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने पूजा के बेहतर संपादन के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी कदम उठाने की बात कही। मुलाकात में बड़ा तालाब, मधुकम तालाब, बटन तालाब, कांके डैम, जोड़ा तालाब, राजभवन तालाब, अरगोड़ा तालाब, गंगानगर तालाब, पीएचडी तालाब, बड़गई छठ तालाब, तेतरा टोली, यूनिवर्सिटी कॉलोनी, जुमार नदी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.