Ranchi News: छठ घाटों का निरीक्षण, व्यवस्था पर संतोष
रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को चुटिया, धुर्वा, डोरंडा के बटन तालाब, चडरी तालाब, कांके, धुर्वा डैम व बड़ा तालाब आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। सफाई, रोशनी, सुरक्षा और गहरे पानी की मार्किंग जैसी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। तिवारी ने नगर निगम, जिला व पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों की सक्रियता को सराहा। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने तालाब में 250 लीटर गंगाजल डलवाया। चडरी तालाब में जितेंद्र कुमार ने तिवारी का स्वागत किया। निरीक्षण दल में आशीष शीतल मुंडा, सोमेन दत्ता, अशोक ठाकुर और शिवानी लता शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सभी 72 छठ घाटों पर निगम की तैयारी पूरी, व्यवस्था पर पूजा समितियां खुश यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.