Ranchi News: छठ को लेकर हटानिया तालाब का निरीक्षण
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार ने निगम की टीम के साथ हटानिया तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तालाब व घाट परिसर की सफाई, आवश्यक सिविल कार्य समय पर पूरा करने, पेड़ों की छंटाई और पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उप नगर आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता और अन्य सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मेयर-डिप्टी मेयर ने धुर्वा डैम घाट का लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.