Ranchi News: छठ: तालाब साफ, पर जर्जर रास्ते बढ़ाएंगे परेशानी
रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तालाबों और डैमों में घाटों की सफाई तथा सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए हैं। अधिकांश घाटों पर सफाई पूरी कर ली गई है और जलस्तर को देखते हुए खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। हालांकि, घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की खराब स्थिति श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। शहर के कई प्रमुख छठ घाटों तक जाने वाली सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे सुबह और शाम अर्घ्य के दौरान व्रतियों व श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है। कहीं घाट के आसपास गंदगी तो कहीं जलकुंभी की समस्या बनी हुई है। बड़ा तालाब, चडरी तालाब, रिम्स तालाब, एदलहातू तालाब और कांके डैम में व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। यह भी पढ़ें- P...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.