Ranchi News: छठ:: शहर के छठ घाट तैयार, आज लगेगी आस्था की डुबकी
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी के सभी प्रमुख घाट सज-धजकर तैयार हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे। रांची नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई से लेकर रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के 72 प्रमुख छठ घाटों के साथ 53 कृत्रिम घाटों पर भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से घाटों का नजारा आकर्षक हो रहा है। इस बार नगर निगम ने छठ घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को लगाया गया। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 200 अतिरिक्त श्रमिक भी सफाई कार्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.