Ranchi News: चौकीदार से मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अमगड़ा थाना क्षेत्र के चिलदाग निवासी चौकीदार राजकिशोर महतो ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अनगड़ा थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पैका सियारबेड़ा निवासी विजय महतो, अजय महतो और जगदीश महतो को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रविवार को चौकीदार बुंडू से अपने पुत्र से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान पैका चौक पर तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदीश महतो और विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय महतो फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.