Ranchi News: चौकीदार पुलिस और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी : एसडीपीओ
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड में बुंडू, राहे, सोनाहातू, तमाड़, दशम फॉल थाना तथा बुंडू महिला थाना के चौकीदारों ने भाग लिया। परेड के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
चौकीदारों के दायित्व उन्होंने नियमित भ्रमण करने, विधि-व्यवस्था पर सतर्क नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित थाना को देने तथा किसी भी आपरادی घटना की जानकारी बिना विलंब पुलिस तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अफीम और डोडा की अवैध गतिविधियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.