Ranchi News: चोरों ने सड़क पर गिराया हाईटेंशन टावर, आवागमन ठप
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकुंदा गांव के पास अज्ञात चोरों ने सोमवार तड़के हाईटेंशन टावर के निचले हिस्से को गैस कटर से काटकर इटकी-चांदनी सड़क के बीचोबीच गिरा दिया। टावर गिरने से सड़क पर करीब साढ़े तीन बजे से सुबह सात बजे तक आवागमन ठप रहा। इससे किसान, राहगीर और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह करीब पांच बजे घटनास्थल पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया गया कि टावर गिरने से तेज आवाज हुई। बताया गया कि चोर टावर में लगे लोहे के एंगल चोरी करने के उद्देश्य से उसे गिराया था, लेकिन एंगल ले जाने में सफल नहीं हो सके। पिछले वर्षों में चोर हाईटेंशन तार चोरी करते रहे हैं। अब टावर में लगे लोहे के एंगल को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी चोर कई टावरों को धराशायी कर उनमें लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.