रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। चोरेया गांव में न्यू शिव शक्ति क्लब गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है। सोमवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना शुरू हुई। पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा की व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंगलवार को समिति की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए भक्ति संगीत और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गोराजू में विधिविधान से हुई गणपति की स्थापना पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मंटू गुप्ता, सचिव मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रभात ...