रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इचापीड़ी, पिठोरिया निवासी 26 वर्षीय शिबू उरांव, पिता स्व. माइकल उरांव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो साइकिल भी बरामद की हैं। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...