Ranchi News: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो पुलिस ने बेड़ो थाना कांड संख्या 85/26 के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरियो गांव निवासी 21 वर्षीय निखलेश एक्का, इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव परसा पतरा निवासी 18 वर्षीय निर्मल उरांव और गड़गांव निवासी प्रेम साहू शामिल हैं। निखलेश एक्का के पिता अरविंद एक्का, निर्मल उरांव के पिता महादेव उरांव और प्रेम साहू के पिता ललन साहू हैं। थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों के 13 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में बेड़ो थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चोरी गए तीन गैस सिलेंडर बरामद, दो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.