Ranchi News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: हटिया। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। वह हटिया के सोलंकी चौक सिंह मोड का रहने वाला है। उसे पुलिस ने मंगलवार को होटवार जेल भेज दिया। बताया गया कि अमन कुमार ने सोमवार को एक आवासीय परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी। मामले में मोटरसाइकिल के मालिक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन में अमन को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.