रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना पुलिस ने शहर में चोरी कर सामान की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मेसरा ओपी क्षेत्र के पारचुट्टू में कबाड़ी के गोदाम में छापा मारकर नगदी समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। कैलाश ठाकुर के घर में गोदाम चला रहे राम विनय साह के पास से 11.38 लाख रुपये, सेना के 160 पीस मेडल, 227 ग्राम चांदी, एक मॉनिटर, की-बोर्ड, एल्यूमिनियम का एक किलो वजनी घोड़ा, 50 किलो तार, दो गैस सिलेंडर, पीतल की छह थाली, पूजा पात्र, स्कूटी और बाइक बरामद किए गए हैं। वहीं, चोरी का सामान खरीद-बिक्री करने के आरोप में सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार निवासी राम विनय साह, देवनारायण साह, रंजन कुमार, गुरुदेव कुमार, विजय साह, मध्य प्रदेश के महोतरी ज...