Ranchi News: चोगा गांव में 23 पोल से बिजली तार की चोरी
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोगा गांव में खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए लगाए गए 23 बिजली पोलों से तार चोरी होने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली लाइन के तार काटकर चोरी कर लिए। इससे इलाके में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और खेती के महत्वपूर्ण समय में किसान परेशान हैं। प्रभावित किसानों ने बिजली विभाग से जल्द नए तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि तार चोरी के मामले में सोनाहातू थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर जामुदाग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.