Ranchi News: चॉक और पेंसिल कार्विंग के लिए रिम्स के छात्र अमित सम्मानित
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र डॉ. अमित कुमार को उनकी असाधारण कलात्मक प्रतिभा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमित चॉक और पेंसिल कार्विंग कला में माहिर हैं। उनकी बारीक कलाकारी, धैर्य और रचनात्मकता की सराहना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा अभिनेता सोनू सूद और पंकज त्रिपाठी भी कर चुके हैं। रिम्स प्रबंधन ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना संस्थान की सकारात्मक शैक्षणिक संस्कृति का हिस्सा है। अमित ने भविष्य में कार्यशालाएं आयोजित कर दूसरे विद्यार्थियों को भी इस कला का प्रशिक्षण देने की इच्छा जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.